दही-चूड़ा भोज के बहाने परिवार से मिले तेज प्रताप, भतीजी को गोद में खिलाया, दिया निमंत्रण

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और अपने पिताजी लालू यादव और माता राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया और भाई तेजस्वी यादव को चूड़ा दही भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

बिहार में इस साल मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले चूड़ा दही भोज को लेकर सियासत गरम है। इस बीच सबकी नजर जनशक्ति जनता दल और राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव द्वारा 14 जनवरी को आयोजित चूड़ा दही भोज पर है।बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और अपने पिताजी लालू यादव और माता राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया और भाई तेजस्वी यादव को चूड़ा दही भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इसकी जानकारी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करके दी।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे

'ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज' कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र

उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, 'मंगलवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले 'ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज' कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।'

End of Feed