Patna News: बिहार की राजधानी पटना के एक दुकान में मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जगनपुरा की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार रात को कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडे लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं और दुकानदार को पीटना शुरू कर देते हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
पटना में मेडिकल शॉप में मारपीट।
दुकानदार से मारपीट
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो से तीन लोग के हाथों में हथियार और लाठी-डंडे हैं, जो मेडिकल स्टोर के अंदर प्रवेश करते हैं और दुकान में मौजूद दुकानदार को पीटना शुरू कर देते हैं। पीटने वालों में सभी नौजवान शामिल हैं। यह मामला लूटपाट की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं, इस मामले में पुलिस को खबर कर दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
