'यह समाजवादियों की जीत है', जाति जनगणना के केंद्र सरकार के फैसले पर बोले RJD नेता तेजस्वी यादव

केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना के फैसले पर बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे समाजवादियों और लालू यादव की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वह इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे।

केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान देश में जाति जनगणना करना का बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, अगली जनगणना के साथ ही जाति जनगणना भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि आगामी जनगणना में जाति जनगणना को पारदर्शी तरीके से शामिल किया जाएगा। जाति जनगणना के फैसले पर एक-एक करके विपक्ष नेताओं के बयान समाने आ रहे हैं। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि यह उनकी 30 साल पुरानी मांग थी।

RJD leader Tejashwi Yadav

RJD नेता तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना के केंद्रीय सरकार के फैसले पर कहा "यह हमारी 30 साल पुरानी मांग थी। यह हमारी, समाजवादियों और लालू यादव की जीत है। इससे पहले बिहार के सभी दलों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने हमारी मांग को अस्वीकार कर दिया था। कई मंत्रियों ने इससे इनकार किया, लेकिन यह हमारी ताकत है कि उन्हें हमारे एजेंडे पर काम करना है।"

End of Feed