पटना हाईकोर्ट का आदेश, PM Modi की मां पर बना AI वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटाए कांग्रेस

पटना हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए AI वीडियो पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस से कहा है कि वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस वीडियो को हटाए।

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए उनकी मां पर एक AI वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया था। पटना हाईकोर्ट ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस को निर्देश दिया है कि वह वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा ले। पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंतरी की अदालत ने यह निर्देश दिया है।

Patna High court

पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस से AI वीडियो हटाने को कहा

बता दें कि कांग्रेस ने AI के जरिए जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसमें दिखाया गया था कि पीएम मोदी की मां उनके सपनों में आती है और उनसे बात करती है। भाजपा ने कांग्रेस के इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

End of Feed