Bihar Bandh Today: EC के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी, महागठबंधन का आज 'चक्का जाम'

अपने X पोस्ट पर तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 में जो अव्यवस्था, अराजकता और असंवैधानिक कार्यप्रणाली सामने आ रही है, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए घातक है।' राजद नेता ने कहा कि यह सब 10 जुलाई को माननीय सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाजी में किया जा रहा है ताकि आंकड़ों की बाज़ीगरी से सच्चाई को ढका जा सके।

Bihar Bandh Today: बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को पटना की सड़कों पर दिखाई देंगे। इस बिहार बंद में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और वाम दल शामिल होंगे। राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि वामपंथी दलों से जुड़े मजदूर यूनियनों ने अपनी मांगों के समर्थन में आज (9 जुलाई) बिहार में चक्का जाम आंदोलन का आह्वान किया है। वहीं, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की इस पहल को बिहार में मतदाता अधिकारों का 'चीरहरण' बताया है।

Rahul Gandhi

बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का विरोध कर रहे विपक्षी दल। तस्वीर-पीटीआई

मतदाताओं के बीच भारी भ्रम की स्थिति -तेजस्वी

अपने X पोस्ट पर तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 में जो अव्यवस्था, अराजकता और असंवैधानिक कार्यप्रणाली सामने आ रही है, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए घातक है।' राजद नेता ने कहा कि यह सब 10 जुलाई को माननीय सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाजी में किया जा रहा है ताकि आंकड़ों की बाज़ीगरी से सच्चाई को ढका जा सके। कहीं मौखिक रूप से कहा जा रहा है कि 'आधार कार्ड ही काफी है', तो कहीं कहा जा रहा है कि 'किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं' — इससे मतदाताओं के बीच भारी भ्रम की स्थिति बन गई है।

End of Feed