जमीन के बदले नौकरी घोटाला: राबड़ी देवी हुईं ED के समक्ष पेश, होगी पूछताछ, बढ़ेंगी मुश्किलें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 12:18 PM IST

राबड़ी देवी गुरुवार को करीब 11.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी।

Rabri Devi in ED Office: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जमीन के बदले नौकरी के घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। राबड़ी देवी गुरुवार को करीब 11.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी।

Rabri Devi

राबड़ी देवी हुईं ईडी के समक्ष पेश

लालू परिवार के सदस्य हैं आरोपी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जमीन के बदले नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी 68 वर्षीय राबड़ी देवी इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं। लालू के पुत्र बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती से हाल के दिनों में संघीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ की है।

End of Feed