Patna: प्रशांत किशोर करेंगे राजद को फुल सपोर्ट, लेकिन मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर रख दी शर्त

प्रशांत किशोर ने साफ-साफ कहा है कि जन सुराज राजद को पूरा समर्थन देगी। इस सपोर्ट के लिए पीके ने यह शर्त रख दी कि अगर लालू यादव अपने परिवार के बाहर किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं, तभी जन सुराज पूरी मजबूती से उनका समर्थन करेगा।

PK On Supporting RJD: बिहार विधानसभा चुनावों के माहौल और इस बीच चर्चा में आए लालू प्रसाद के परिवार के बीच जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। पीके ने कहा है कि उनकी पार्टी गांधी और आंबेडकर के विचारों का पालन करती है और वे भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए राजद का समर्थन करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए राजद को एक मुख्यमंत्री चेहरा चुनना होगा जो लालू परिवार से बाहर का हो।

Prashant kishore on supporting RJD

प्रशांत किशोर ने राजद को समर्थन देने की रखी शर्त (फाइल फोटो)

CM कैंडिडेट को लेकर रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपने बेटे-बेटियों को राजनीति में बढ़ावा दिया बल्कि बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वो यादव समाज की नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं। अगर वो परिवार के बाहर किसी यादव समाज के नेता को ही CM कैंडिडेट घोषित कर दें तो जन सुराज पूरी ताकत से उनका समर्थन करेगा।

End of Feed