प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया मानसिक रूप पर बीमार, बोले- फिट हैं तो मेरे खिलाफ केस कर दें

बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। इधर राजनीति भी चरम पर है। हर तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मानसिक रूप से बीमार कह दिया। साथ ही कहा कि अगर वे ठीक हैं तो मेरे खिलाफ मानहानि का केस कर दें।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की खामियों पर रोशनी डाल रहा है। इस बीच व्यक्तिगत आरोप और लांछन भी लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है।

Prashant Kishor Jan suraj

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि उनकी बात गलत है, तो नीतीश कुमार उन्हें मानहानि के मामले में जेल भेज सकते हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक दलित बेटी के बलात्कार और हत्या की घटना पर नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मामले पर कोई बयान नहीं दिया।

End of Feed