Patna News: राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर एक लड़की का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मणिकांत के रूप में की गई है। गिरफ्तार मणिकांत दुल्हिन बाजार के डोरवां मठिया गांव रहने वाला बताया जा रहा है।
पटना में लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बता दें कि, पीड़ित लड़की ने पटना के शाहपुर थाने में लिखित शिकायत की थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि, युवक सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकी दे रहा है। कुछ वीडियो तो आरोपी ने वायरल भी कर दिए है। आरोपी मणिकांत को दुल्हिन बाजार के डोरवां मठिया गांव से छापेमारी कर पुलिस ने दबोच लिया है।
