पटना

गयाजी–दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें कब से चलेगी नई ट्रेन

बिहार के गयाजी से नई दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 अगस्त से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और गयाजी से दिल्ली की यात्रा को और आसान बनाएगी।

Image

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फाइल फोटो (PTI)

Photo : PTI

Gayaji Delhi Amrit Bharat Train: बिहार के यात्रियों को जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन गयाजी से नई दिल्ली के बीच 22 अगस्त से शुरू होगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को चलेगी और कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। इसके शुरू होने से गया से दिल्ली की यात्रा सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।

गयाजी नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल भी रेलवे ने जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 13697 गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे गया जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 13698 नई दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस हर गुरुवार और रविवार रात 8:55 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे गया पहुंचेगी।ॉ

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

गयाजी और नई दिल्ली के बीच यह ट्रेन कई रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसका स्टॉपेज अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा। इस नई ट्रेन सेवा से गया और आसपास के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। गया जंक्शन पर इसके उद्घाटन समारोह की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। 22 अगस्त को पीएम मोदी बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे बिहार की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article