बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! PM मोदी ने मधुबनी को दी 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने बिहारवासीयों को 13 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री ने कई रेल परियोजनाओं सहित DAY-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं की सौगात दी।

PM Narendra Modi in Madhubani: गुरुवार, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के एकदिवसीय दौरे में मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने 13 हजार 8 सौ 40 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिहार में रेल को लेकर कई परियोजनाएं भी शुरू की गईं, जिसका फायदा बिहार के अलावा भी कई राज्यों को होगा।

PM in madhubani.

मधुबनी से मिलीं बिहार को कई सौगातें

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एक LPG बॉटलिंग संयंत्र और रेल अनलोडिंग सुविधा की आधारशिला रखी। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए उन्होंने बिहार में 1,170 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत 5,030 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

End of Feed