पटना

PM Narendra Modi Madhubani Rally: बिहार को बाढ़ से छुटकारा दिलाने के लिए 11 हजार करोड़ की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को कई सौगातें देने के लिए मधुबनी में हैं। यहां वह एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी रैली

Photo : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी जिले में एक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में पान, माछ और मखाना की झलक देखने को मिली। पीएम मोदी ने अपनी इस रैली के जरिए बिहार को कई सौगातें दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए परिवारजनों के लिए मौन के साथ की। पीएम मोदी ने आज बिहार में कई योजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 13480 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रधानमंत्री ने बिहार में गोपालगंज के हथुआ में LPG बॉटलिंग प्लांट की नींव रखी। गोपालगंज में पीएम मोदी ने रेल अनलोडिंग फैसिलिटी का भी शिलान्यांस किया। यह दोनों परियोजनाएं 340 करोड़ की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1170 करोड़ रुपये की बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देने वाले प्रोजेक्ट की नींव रखी। इसके साथ ही उन्होंने पावर सेक्टर से ही जुड़े 5030 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।

रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही जयनगर और पटना के बीच नमो बार रैपिड रेल और पिपरा से सहरसा व सहरसा से समस्तीपुर के लिए ट्रेनों को भी रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने सुपौल पिपरा रेल लाइन, हसनपुर बिठान रेल लाइन और छपरा व बगहा में दो-दो लेन के दो रेलवे ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खगड़िया-अलौली रेल लाइन भी समर्पित की। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 1 लाख और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 54000 लाभार्थियों को उनके घर की चाबी दी और गृह प्रवेश कराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल अंत्योदय योजना - नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत बिहार में 2 लाख स्वयं सहायता समूहों को कम्युनिटी इंवेस्टमेंट फंड के तहत 930 करोड़ रुपये के लाभ का वितरण किया।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को सैंक्शन लेटर सौंपे और देशबर के 10 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवाय योजना ग्रामीण लाभार्थियों के लिए किस्त जारी की।

Live Update:

  • आज बिहार की धरती से मैं दुनिया को कहना चाहता हूं कि भारत उन आतंकियों की पहचान करेगा और उन आतंकियों और उनके आकाओं को चुन-चुनकर सजा देगा। हम आतंकियों की कमर तोड़ देंगे। भारत की इच्छाशक्ति को आतंकवादी नहीं तोड़ सकते।
  • आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
  • हर कोई जो मानवता में भरोसा रखता है, वह हमारे साथ है। जो हमारे साथ खड़े हैं, मैं उन सब देशों का धन्यवाद देता हूं।
  • आतंकियों को और पहलगाम की योजना को सजा मिलेगी और मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी खत्म करने का समय आ गया है।
  • मछुआरेअब किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले रहे हैं।
  • बजट में जिस मखाना बोर्ड की बात कही गई, उसके बनने से मखाना किसानों का भाग्य बदल जाएगा। बिहार का मखाना वैश्विकबाजारों तक पहुंचेगा।
  • मखाना आज देश और दुनिया के लिए सुपरफूड है। हमने मखाने को जीआई टैग दियाहै। यानी मखाना इसी धरती का है, इसपर मुहर लग गई है
  • 11 हजार करोड़ से बिहार को बाढ़ से छुटकारा मिलेगा, इससे बागमती, कोसीसहित तमाम नदियों पर बांध बनेंगे। इससेनहरें बनेंगी और सिंचाई के लिए पानी भी खेतों तक पहुंचेगा।
  • पटना एयरपोर्ट का विकास हो रहा है, विकास कार्यों से बिहार में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
  • बिहार में 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं।
  • जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात हैं, बिहार में 800 से ज्यादा जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 80 फीसद छूट के साथ दवा मिलती है। इससे बिहार के लोगों का 2 हजार करोड़ बचा है।
  • कभी एम्से जैसे अस्पताल दिल्ली जैसे बड़े शहरों में होते थे आज दरभंगा में एम्स बन रहा है।
  • लद्दाख और सियाचिन में वहां अब 4जी और 5 जी मोबाइल कनेक्शन पहुंच गया है। ये दिखाता है कि आज देश की प्राथमिकता क्या है।
  • देश के 12 करोड़ से अधिक घरों में पहली बार नल से जल पहुंचा है। ढाई करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। लोगों को गैस सिलेंडर मिले हैं।
  • बीता दशक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का दशक रहा है। यह विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर रहा है।
  • देशभर के 15 लाख गरीब परिवारों को नए घरों के निर्माण के स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। इनमें से साढ़े तीन लाख लाभार्थी बिहार के हैं।
  • आने वाले समय में 3 करोड़ घर गरीबों को मिलने जा रहे हैं।
  • बिहार में भी 57 लाख परिवारों को घर मिल चुके हैं। यह घर गरीब, पिछड़े और पशमंदा परिवारों को मिले हैं
  • पिछले एक दशक में 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए हैं
  • पीएम आवास योजना का मकसद ही है कि कोई भी ऐसा न हो जिसके सिर पर छत न हो
  • पिछले कुछ वर्षों में गांवों में शौचालय बने हैं, घर बने हैं, इससे गांवों में पैसा पहुंचा है। इससे उन परिवारों को फायदा हो रहा है, जो सदियों से वंचित थे।
  • योजनाओं से लाखों बहनों को लाभ मिला
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!