पटना में 3 हत्याओं से मचा हड़कंप, गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, इलाके में दहशत

पुलिस का मानना है कि हमलावर पेशेवर थे और राय की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई। राय को गोली मारने के बाद हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने घटनास्थल से 200 मीटर दूर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस का कनहा है कि मौके से फरार होने के लिए हमलावरों ने पूरी तैयारी की थी।

Patna Triple Murder : पटना में सोमवार को तिहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में बाइक से आए दो बदमाशों ने रियल स्टेट कारोबारी अशरफी राय (75) की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्टों के मुताबिक बदमाशों ने राय पर छह राउंड गोलीबारी की। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। फिर आक्रोशित भीड़ ने दोनों बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल राय को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है।

patna Murder

पटना में गोली मारकर भाग रहे बदमाशों की हत्या। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

घटनास्थल से 200 मीटर दूर पकड़े गए बदमाश

रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस का मानना है कि हमलावर पेशेवर थे और राय की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई। राय को गोली मारने के बाद हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने घटनास्थल से 200 मीटर दूर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस का कनहा है कि मौके से फरार होने के लिए हमलावरों ने पूरी तैयारी की थी। पहचान में आने से बचने के लिए वे अपना कपड़ा बदलना चाहते थे। पुलिस को मौके से टी-शर्ट मिली है। पुलिस के अनुसार अपराधी कुछ दूरी पर जाकर अपना पहनावा बदलने की फिराक में थे लेकिन वे अपनी सोच में कामयाब नहीं हो पाए। दोनों का पीछा कर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस इस हत्याकांड को मॉब लिंचिंग मानकर जांच कर रही है।

End of Feed