सिर्फ कूड़ा नहीं कूड़ा, इसी से आपके घर को रोशन करेगी सरकार; पटना सहित 11 निकाय कर रहे तैयारी

राजधानी और आसपास के इलाकों से कूड़े की समस्या की निस्तारण के लिए एक बड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है। पटना में कूड़े से बिजली बनाने की परियोजना शुरू की जाएगी। बिजली के अलावा इससे बायोगैस और प्राकृतिक खाद का उत्पादन होगा। 514 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Patna News: राजधानी पटना में जल्द ही बिहार का पहला ठोस कचरा प्रबंधन क्लस्टर बनेगा। इस सिस्टम से करीब पटना नगर निगम समेत आसपास के 11 शहरी निकायों के कचरे का एक अच्छा समाधान निकलेगा। रामचक बैरिया में इस सयंत्र से ठोस कचरे से बिजली, बायोगैस, खाद आदि बनाई जाएगी। इसके बाद बचे कूड़े से जमीनें भरी जाएंगी। राज्य सरकार ने इस 514 करोड़ 59 लाख की परियोजना के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

solid waste management cluster in Patna

पटना में बनेगा बिहार का पहला ठोस कचरा प्रबंधन क्लस्टर (सांकेतिक तस्वीर)

कई शहरों में लगेगा प्लांट

फिलहाल यह प्रोजेक्ट केवल पटना के लिए है लेकिन आगे ये क्लस्टर कई और शहरों में भी बनाया जाएगा। गुरुवार को विकास भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि पटना में इस परियोजना को मॉडल के रूप में लागू किया जा रहा है। जल्द ही दूसरे शहरों में भी क्लस्टर बनाकर इसे लागू किया जाएगा।

End of Feed