Patna: राजधानी में फिर बैखौफ नजर आए अपराधी; मार्ट के मालिक की सरेआम गोली मारकर हत्या

पटना में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बेखौफ दिख रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम कुछ अपराधियों ने पटना के जकरियापुर इलाके में गोलीबारी कर एक दुकान के मालिक की हत्या कर दी।

Patna Murder: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना के जकरियापुर इलाके का है, जहां शुक्रवार देर शाम तृष्णा मेगा मार्ट नामक दुकान के मालिक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विक्रम झा था जो मूल रूप से दरभंगा का रहने वाला था। उसने एक साल पहले एक दुकान किराए पर ली थी और अपने परिवार के साथ यहीं रहता था।

patna murder jakariapur ramkrishna nagar

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

क्या है मामला

घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। शुक्रवार की देर रात गोलीबारी की इस घटना में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

End of Feed