Gangrape in Patna: शर्मसार हुई राजधानी, नवविवाहिता से आधा दर्जन लोगों ने किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:08 PM IST

Patna Police: राजधानी में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया है। हथियार का भय दिखाकर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी उसके पड़ोसी हैं
  2. पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया
  3. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा अस्पताल

Patna Gangrape News: शहर के बिहटा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन पड़ोसियों ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया है। हथियार का भय दिखाकर पड़ोसियों ने महिला से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने खुद के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पहले अपने भाई को दी। इसके बाद वह भाई के साथ बिहटा थाना पहुंची। यहां उसने दुष्कर्म की घटना से संबंधित लिखित शिकायत की। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि, पुलिस की अभिरक्षा में महिला का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है।

GANGRAPE

प्रतीकात्मक फोटो

आगे बताया कि, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि, पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच।

End of Feed