पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; मौत

पटना के दानापुर इलाके में दिनदहाड़े 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का ताडंव देखने को मिल रहा है। जिले से आए दिन हत्या की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला दानापुर के हथियाकांध इलाके से आया है। जहां अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Patna Murder

दानापुर में युवकी की हत्या (PC - ANI)

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय शिवम उर्फ बंटी के रूप में हुई है, वह स्थानीय निवासी राकेश सिंह का बेटा था। पटना वेस्ट सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिवम की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके से एफएसएल की टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्यों और तथ्यों को इकट्ठा करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

End of Feed