Patna Metro: बिहार में रफ्तार भरने को तैयार पटना मेट्रो, CM नीतीश कुमार आज दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पटना मेट्रो के पहले फेज के तहत भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक मेट्रो का परिचालन होगा। शुरुआत में मेट्रो की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा होगी। मेट्रो का किराया और समय क्या होगा, आइए जानते हैं।

Patna Metro Inauguration: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पटना के लोगों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो के तहत भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक पहले फेज की मेट्रो के परिचालन का उद्घाटन करेंगे। यह मेट्रो सेवा 4.3 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जो तीन स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड के बीच संचालित होगी।

Patna Metro

पटना मेट्रो (PMRC X Post)

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRL) ने परिचालन की अंतिम तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉरिडोर वन के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे। उद्घाटन के लिए मेट्रो के कोच को मधुबनी पेंटिंग से खास तौर पर सजाया गया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। कोचों में गेट, खिड़कियों और अंदरूनी हिस्सों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा के खंडहर जैसे बिहार के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के आकर्षक स्टिकर लगाए गए हैं।

End of Feed