Patna Firing: ताबड़तोड़ फायरिंग के एक बार फिर दहला उठा पटना, गोली लगने से दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Patna Firing: पटना के गौरीचक में स्थित गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना से ताबड़तोड़ गोलीबारी की खबर सामने आई है। गोलीबारी का यह मामला जिले के गौरीचक के एक गांव का है। यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी की गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में गोली लगने से दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

पटना में कहां हुई गोलीबारी की घटना

गोलीबारी की यह घटना पटना के गौरीचक में स्थित जुझारपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि दो गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed