पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाकाल गैंग के दो तस्कर गिरफ्तार; सोशल मीडिया वीडियो बनाकर फैलाते थे दहशत

पटना पुलिस ने बिटाई के छोड़ाटाप निवासी दो कुख्यात हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। इन आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह सोशल मीडिया पर हथियारों के वीडियो डालकर इलाके में खौफ फैलाता था।

Patna Crime News: पटना में हथियारों की तस्करी करने वाले महाकाल गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने दो कुख्यात तस्करों को धर दबोचा। जिनकी पहचान विनीत कुमार और हरे राम सिंह के तौर पर हुई। पुलिस की इस कार्रवाई में 3 राइफल, 1 रिवॉल्वर, 340 जिंदा कारतूस और करीब 5 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी थोक में हथियार मंगवाकर स्थानीय बदमाशों को बेचते थे और दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी पोस्ट करते थे।

CRIME

फाइल फोटो

बिहटा और मनेर में हथियारों की तस्करी

पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महाकाल गिरोह के सदस्य बिहटा और मनेर इलाके में हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार देर रात छापेमारी की गई, जिसमें दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विनीत पर पहले भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि हरे राम हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

End of Feed