Patna News: पटना पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। हत्या के बाद अब राहगीरों से रुपए छीनने की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक रिटायर्ड व एक कार्यरत फौजी से पैसे छीने गए हैं। आज दोपहर पटना सिटी के चौक थाना इलाके के नई सड़क चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद यादव से 70 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। सरेराह लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
पटना में दिनदहाड़े रिटायर्ड दारोगा से पैसे छिने गए
घटना के संबंध में सीआरपीएफ से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद यादव का कहना कि, वह चौक स्थित बैंक शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर उसी क्षेत्र स्थित दूसरे बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। उनका पोता चंडीगढ़ में पढ़ता है, जिसके खाते में वह रुपये जमा करने जा रहे थे।
