Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। यहां गोली मारने, लूटपाट और हत्या के मामले आम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। मछली गली में स्थित न्यू आनंद अस्पताल के संचालन को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली अस्पताल संचालक के सिर में लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पूरी घटना से अस्पताल और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गोली मारने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए, अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पटना में एक अस्पताल संचालक को मारी गोली
अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला
पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र इलाके के राजा बाजार की मछली गली में स्थित न्यू आनंद अस्पताल में हुई इस घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सिर में गोली लगने के कारण संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है।
