पप्पू यादव को नहीं लगता नीतीश की अगुवाई में लड़ेगी NDA, बोले- गठबंधन में रहकर नेतृत्व पर हमला कर रहे नेता

सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी। चिराग और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन ठीक नहीं हो रहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।

Bihar Assembly Election 2025: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी NDA के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और इसका इशारा उन्होंने गठबंधन के भीतर से ही नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों से किया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर भी सवाल उठाए।

pappu yadav on nitish

पूर्णिया सांसद ने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी NDA (तस्वीर साभार: IANS)

क्या कहा सांसद ने

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि बिहार में हो रही घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचाने की भाजपा की कोशिश का हिस्सा हैं। एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा और दूसरी तरफ चिराग पासवान दोनों सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, " गठबंधन धर्म के नाम पर वे उसी नेतृत्व पर हमला करते रहे हैं जिसके नेतृत्व में उनकी चुनाव लड़ने की योजना है। मेरे विचार से, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे।"

End of Feed