तीर्थ यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार; गया जी से अयोध्या तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन, जानें टाइमिंग

गया जी और अयोध्या के बीच जल्द ही नमो भारत रैपिड ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है, जो यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह हाई-स्पीड रेल सेवा 408 किलोमीटर की दूरी को कम समय में तय करेगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार के गया जी और अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। 408 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना और यात्रा के समय को कम करना है। इसका परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा, जबकि रविवार को सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Namo Bharat Rapid Rail to run between Gaya and Ayodhya

गया जी से अयोध्या तक चलेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन

गया जी से ट्रेन सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और 11:00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 5:00 बजे अयोध्या से प्रस्थान कर रात 11:00 बजे गया जी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। इसका ठहराव रफीगंज, सासाराम, डीडीयू, काशी, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर और गोशाईगंज स्टेशनों पर होगा।

End of Feed