Patna News: नए साल में पटना स्मार्ट सिटी की एक और बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू हो जाएगा। पटना जंक्शन के पास बकरी बाजार वाली जगह पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा। इसका निर्माण 3.38 एकड़ जमीन पर होगा। अधिकारी के मुताबिक, इसमें अंडरग्राउंड, ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर होगा। कुल चार फ्लोर में 296 वाहन खड़े किए जाएंगे। बकरी बाजार वाली जगह की साफ-सफाई करा दी गई है। निर्माण कंपनी ने ले-आउट करने के लिए मार्किंग एवं खुदाई का काम शुरू किया है।
पटना जंक्शन के पास बनना है मल्टी ट्रांसपोर्ट हब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
