मोदी ने आखिरी बार फहराया तिरंगा, अगले साल हम लोगों की बारी, लालू ने किया दावा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 15, 2023, 05:07 PM IST

राजद प्रमुख प्रसाद ने अगले लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी महागठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने की ओर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगली बार हम लोग आएंगे।

Lalu vs Modi: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया है। लालू प्रसाद पटना में अपनी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इस अवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं और महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद और बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर जैसे महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

लालू बोले, मोदी अब नहीं फहरा पाएंगे तिरंगा

अपने कई दशकों के राजनीतिक जीवन में भाजपा के घोर विरोधी रहे राजद प्रमुख से पत्रकारों ने जब यह पूछा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या मोदी तिरंगा फहरा सकेंगे, उन्होंने कहा, ना, नहीं फहरा पाएंगे। उन्होंने कहा, यह उनका आखिरी था। जब पत्रकारों ने यह पूछा कि आगे क्या होने वाला है, राजद प्रमुख प्रसाद ने अगले लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी महागठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने की ओर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगली बार हम लोग आएंगे।

End of Feed