बिहार में मेगा जॉब फेयर 2025; बड़ी कंपनियों में नौकरी का सुनहारा मौका, युवाओं के करियर को मिलेगी नई उड़ान

बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा 10 से 15 जुलाई 2025 तक पटना में मेगा जॉब फेयर 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 70 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेंगी। पंजीकरण निःशुल्क है, इच्छुक उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं।

Bihar Mega Job Fair 2025: श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा 10 से 15 जुलाई 2025 तक मेगा जॉब फेयर 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान (वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के पास) में आयोजित होगा।

Mega Job Fair 2025 in Bihar

बिहार में मेगा जॉब फेयर 2025 (सांकेतिक फोटो)

श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह मेला राज्य के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यहां उन्हें देश की 70 से अधिक नामचीन कंपनियों में रोजगार पाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के हुनरमंद युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

End of Feed