Gopalganj News: गोपालगंज में प्रेमी जोड़े के शव बरामद, हत्या की आशंका; SIT गठित

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 08:54 PM IST

गोपालगंज के भोरे में प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं। शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी गठित की गई है।

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक घर के कमरे से प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताकर जांच कर रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

crime scene

प्रेमी जोड़े के शव बरामद।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर गांव में ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने एक घर के कमरे से प्रेमी युगल के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान संतोष सिंह के पुत्र मंटू सिंह और हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई।

End of Feed