पटना में कार्तिक पूर्णिमा पर लगा लंबा जाम, दीघा घाट और मरीन ड्राइव पर रेंगती नजर आई गाड़ियां

पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

बिहार की राजधानी पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ-साथ दीघा, मरीन ड्राइव पर भी भीषण जाम लग गया। जाम में कई घंटों तक लोग फंसे रहे। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धूल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है। पटना के एनआईटी घाट, कृष्णा घाट, एलसीटी घाट, बांस घाट, दीघा-पाटलिपुल घाट, दीघा घाट, कलेक्ट्रेट घाट तथा कटैया घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पटना के अलावे राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोग इन घाटों पर तो गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और दान कर रहे है।

patna traffic jam

ट्रैफिक जाम की तस्वीर।

डीएम ने दिया निर्देश

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने भीड़ को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश पहले ही दे दिया था। जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

End of Feed