पटना

Patna: डोसा प्रिंटिंग मशीन देखकर इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा, तारीफ में लिख दी ये बात

पटना में स्थित एक डोसा दुकानदार इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। दरअसल, उनका डोसा बनाने का तरीका काफी यूनिक है। वह डोसा प्रिंटिंग मशीन से डोसा तैयार करते हैं, जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हो गए हैं और उन्होंने दुकानदार की तारीफ की है।

Image

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

Photo : Twitter

बिहार की राजधानी पटना में एक दुकानदार डोसा प्रिंटिंग मशीन से डोसा बना रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और लोगों का ध्यान इस अनोखे आविष्कार की ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह मशीन बैटर को डोसे के आकार में फैलाती है, उसमें स्टफिंग भरती है और उसे रोल करके तैयार कर देती है। पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

बता दें कि प्रिटिंग मशीन से डोसा बनाना वाली दुकान पटना कॉलेज के पास स्थित है। इस मशीन को देखकर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यही वजह है कि आनंद महिंद्र भी खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।

आनंद महिंद्रा ने क्या लिखा?

इस मशीन से डोसा बनाने का वीडियो को किसी मोहिनी वेल्थ नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया था, जिसे रि-शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'द डेस्कटॉप डोसा।' इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर करके लोगों का ध्यान इस अनोखे आविष्कार की ओर खींचा है। इसके बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

मशीन से तैयार होता है डोसा

आपको बता दें कि डोसा बनाने वाली यह मशीन खुद ही कुछ देर में डोसा बना देती है। बस इस मशीन पर डोसा के लिए बैटर रखा जाता है। इसके बाद कुछ सेकेंड में मशीन डोसा तैयार कर देती है। कुछ लोग इसे 22वीं सदी की डोसा प्रिंटिंग मशीन बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस डोसे की दुकान का पता बता रहे हैं। कुछ लोग इस मशीन को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक बेहतरीन आविष्कार मान रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह मशीन दिव्यांग लोगों के लिए एक बड़ी मदद साबित होगी। वहीं कुछ लोग इसे घर का खाना बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प मान रहे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article