बिहार के राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, बोले- लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो गया, राज्य में अपराधियों का बोलबाला

Madhubani Maulana Beating Case: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मधुबनी की घटना को दर्दनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि मधुबनी में बेहद दर्दनाक घटना हुई है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो गया है। पुलिस प्रशासन जनता की रक्षा में लगना चाहिए, लेकिन वे रक्षक नहीं भक्षक बने हुए हैं।

Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव

नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और ऐसा कोई दिन नहीं है जब यहां पर गोलियां न चलें... साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं, हम सबको बिहार की चिंता हो रही है और बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन हैं...जनता के बीच विश्वास खो रहे हैं।

End of Feed