पटना

Bihar Ka Mausam: बिहार में यूटर्न ले सकती है ठंड, तेज सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम बिहार, 5 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। अगले एक या दो दिन में प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवाएं चलने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से तापमान में गिरावट होने और ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार या शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवाएं चल सकती हैँ। जिसके प्रभाव से तापमान में गिरावट के आसार हैं। जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में ही ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को भी सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, पूर्णिया में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही मौसम भी शुष्क ही बना रहेगा।

पूरे हफ्ते शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के 23 शहरों के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। साथ ही 24 शहरों का न्यूनतम तापमान कम भी हुई है।

सहरसा रहा सबसे ठंडा शहर

बिहार में मंगलवार को सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में रहा। यहां का न्यूनतम तापमा 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे गर्म शहर बक्सर रिकॉर्ड हुआ। जहां का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article