दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता से वोट की अपील की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति भवन स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने तस्वीरें भी खिंचाई।
दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ़ चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने सुबह-सुबह मतदान किया। बता दें कि संदीप दीक्षित ने निजामुद्दीन में वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई और कहा कि आइये और निष्ठा के लिए वोट करिये।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने मतदान किया और जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में लोकतंत्र का त्योहार है और मैं दिल्ली के मतदाताओं से अपील करूंगी कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें।
आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया और इसके बाद स्याही लगी उंगली दिखाई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।