लालू यादव ने पोते का नाम रखा 'इराज', दादा ने दी ट्वीट पर जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने घोषणा की कि उनके नवजात पोते को 'इराज' नाम दिया गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दूसरी बार पिता बने हैं। ऐसे में ये नाम चर्चाओं में है कि आखिर इसका मतलब क्या है? तो चलिए जानते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने घोषणा की कि उनके नवजात पोते का नाम 'इराज' रखा गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बनने का गौरव प्राप्त किया है।। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को पुत्र को जन्म दिया।

Lalu Prasad Yadav Names grandson 'Iraj'

लालू प्रसाद यादव ने पोते का नाम रखा 'इराज'

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किया कि उन्होंने और राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम 'इराज' रखा, जबकि तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम 'इराज लालू यादव' तय किया। उन्होंने बताया कि कात्यायनी के छोटे भाई का जन्म मंगलवार को हुआ, जो बजरंग बली हनुमान का दिन माना जाता है, इसलिए परिवार ने यह नाम चुना।

End of Feed