Lakhisarai News: अब घर के पास ही बनेगा Passport, शुरू हुआ 3 दिन का पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप

बिहार के लखीसराय में 1 से 3 जुलाई तक पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैम्प का आयोजन किया गया है। पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा आयोजित इस कैम्प में नए और पुराने पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना आवश्यक है।

बिहार के लखीसराय में आज यानी मंगलवार 1 से गुरुवार 3 जुलाई तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल चैन कैम्प का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पटना की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने आवेदकों की उपस्थिति में इस कैंप का शुभारंभ किया।

Lakhisarai passport camp.

लखीसराय में लगा 3 दिवसीय पासपोर्ट कैंप

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऊपर से लखीसराय जिले में कोई भी डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र भी नहीं है। इसकी वजह से पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने लखसराय में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैम्प का आयोजन किया है। ताकि आवेदको को अपने घर के पास ही पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं मिल सकें।

End of Feed