खान सर ने अपने रिसेप्शन में किया खुलासा, बोले- हमने की ‘तेजस्वी स्टाइल’ वाली शादी

खान सर के नाम से प्रसिद्ध कोचिंग शिक्षक ने एएस खान नाम की महिला से विवाह के बाद सोमवार को पटना में अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि उन्होंने उन्हीं के मॉडल को अपनाया है।

Khan Sir Reception: सोमवार को मशहूर कोचिंग टीचर खान सर की पटना में रिसेप्शन पार्टी हुई। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी भाग लिया। इस मौके पर खान सर ने तेजस्वी यादव से ही अपने शादी के मॉडल को उनकी शादी से प्रेरित बताया। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच खान सर की शादी एएस खान नाम की महिला से हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने छात्रों को दी और रिसेप्शन पार्टी की तारीखें भी बताईं। पहली रिसेप्शन पार्टी 2 जून यानी सोमवार को थी और दूसरी रिसेप्शन पार्टी 6 जून को है।

khan sir reception tejashwi

खान सर ने शादी में की थी तेजस्वी की नकल

इस रिसेप्शन पार्टी में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और कई VIP शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने खान सर से उनकी शादी के बारे में पूछा, जिसके जवाब में खान सर ने बताया कि उनकी शादी में केवल 12-13 लोग शामिल थे और उन्होंने तेजस्वी यादव की शादी के मॉडल को अपनाया है।

End of Feed