Jitan Ram Manjhi Gaya Seat: खत्म हुआ सूखा! मोदी सरकार में मिल गई गया की हिस्सेदारी, पहली बार संसद पहुंचे जीतन राम मांझी बने मंत्री

Jitan Ram Manjhi Gaya Seat: जीतन राम मांझी का उदय किसी असाधारण घटना से कम नहीं है। वर्ष 2014 और 2019 में दोनों बार उन्होंने गया लोकसभा सीट से शिकस्त खाई, लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रि़परिषद में कैबिनेट मंत्री का पद सुरक्षित किया।

Jitan Ram Manjhi Gaya Seat: गया लोकसभा सीट से पहली बार संसद पहुंचे हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी केंद्र में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। गया लोकसभा सीट से जीतने वालों सांसदों की सूचि में संभवत: जीतन राम मांझी पहले ऐसे सांसद हैं, जो केंद्र में मंत्री बने हैं। जीतन राम मांझी 80 साल की उम्र में मंत्री बने हैं।

Jitan Ram Manjhi Gaya Seat.

गया सांसद जीतन राम मांझी बने केंद्र में मंत्री

End of Feed