विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश को झटका, जीतनराम मांझी के बेटे ने मंत्रिपद से दिया इस्तीफा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 13, 2023, 03:48 PM IST

नीतीश मंत्रिमंडल से मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है। इसे नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Santohs Manjhi Resigned: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे बिहार के सीएम और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार को झटका लगा है। नीतीश मंत्रिमंडल से मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है। संतोष, जीतनराम मांझी के बेटे हैं और एसटी-एससी विभाग में मंत्री थे।

बिहार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से अचानक इस्तीफा दे दिया। सुमन की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने यहां इसकी घोषणा की। सुमन वर्तमान में ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की थी। यह पता नहीं चल पाया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं।

End of Feed