'अगर ऐसा होता तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया गांधी को CM ऑफिस में डील करनी पड़ती'

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि अगर राहुल गांधी, लालू यादव के राज के दौरान बिहार आए होते तो उनको किडनैप कर लिया जाता।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी से बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो चली है। तमाम पार्टियां और नेता बिहार में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार 6 जून को बिहार दौरे पर हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नालंदा के राजगीर में ओबीसी सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान, एनडीए के घटक हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी पर एक विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी लालू यादव के शासनकाल में बिहार आते, तो उनका अपहरण हो सकता था और उन्हें मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी को मुख्यमंत्री निवास में डील करनी पड़ती।

End of Feed