बिहार के बांका हादसा; बौंसी में बस और ट्रक की भिड़ंत में मासूम समेत 12 घायल

सोमवार सुबह बौंसी में दुमका नेशनल हाईवे पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देवघर से भागलपुर जा रही बस बौसी ब्लॉक गेट के पास पहुंची। पुलिस और चिकित्सा टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बौंसी में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुमका नेशनल हाईवे पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें लगभग एक 12 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब देवघर से भागलपुर जा रही बस बौसी ब्लॉक गेट के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

Road accident in Banka district

बांका जिले में सड़क हादसा

घायलों में दो महिला शिक्षिकाएं, एक शिक्षक, बस चालक और कंडक्टर समेत कई यात्री शामिल हैं। सूचना मिलते ही बौसी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रंजन कुमार ने गंभीर रूप से घायल बस चालक शंभू सिंह (64) और प्रेम कुमार (35) को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

End of Feed