बिहार के वैशाली में मानवता शर्मसार, दबंगों ने महिला और उसकी बेटियों की सरेआम की पिटाई; अस्पताल में भर्ती

बिहार के वैशाली में दबंगों ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिस पर बच्चियों की मां ने दबंगों का विरोध किया। इसके बाद दबंगों ने महिला और उसकी बेटियों की सरेआम सड़क पर पिटाई कर दी। इस घटना में मां समेत उसकी बच्चियां बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका की जमकर पिटाई और मारपीट का मामला सामने आया है। साथ ही इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। कई लोग हाथ में लाठी डंडे लिए महिला की पिटाई कर रहे हैं। वहीं, महिला की बच्चियों अपनी मां को बचाने के लिए बीच बचाव कर रहे हैं।

vaishali news

दबंगों ने की पिटाई।

दबंगों ने की पिटाई

हालांकि, दबंग की लाठी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारी-बारी से तीन बच्चियों की भी पिटाई कर दी गई। यह घटना महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल गांव की बताई जा रही है, जहां आंगनबाड़ी सहायिका अपनी तीन बच्चियों के साथ रहकर आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग उनकी बच्चियों के साथ गलत मनसे से छेड़छाड़ का प्रयास किया और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

End of Feed