Patna Gold-Silver Rate Today, 29 Nov 2022: पटना में आज यह है सोने का भाव, चांदी की चमक पड़ी फीकी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 04:28 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Patna (पटना में आज का सोने-चांदी का भाव), 29 november 2022:: शादी-विवाह का समय होने के कारण पटना में सोने का भाव बढ़ रहा है। मंगलवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल आया। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव में उछाल के बावजूद शहर का सर्राफा बाजार गुलजार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना में 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपए का उछाल
  • सोना 48,590 प्रति ग्राम के भाव से बिक रहा
  • 24 कैरेट सोने का भाव 53,030 प्रति 10 ग्राम भाव पर


Patna News: पटना के सर्राफा बाजार में रौनक छाई हुई है। लग्न का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। इसका सीधा असर सोने के भाव पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शहर में सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 48,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज सोने के भाव में 10 रुपए का उछाल आया है।

patna price gold

पटना के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

इसी तरह 24 कैरेट सोने के भाव में भी वृद्धि हुई है। इसमें भी प्रति ग्राम 10 रुपए का उछाल है। 24 कैरेट सोने का भाव 53,030 प्रति ग्राम चल रहा है। जबकि चांदी के भाव में 400 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी का भाव 61,400 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।

End of Feed