Bihar News: बिहार में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन चोरों ने मंदिरों को भी नहीं बख्शा है और भगवान के घर को ही अपना निशाना बना लिया। यह घटना नालंदा के हरनौत की है। जहां एक चोर ने श्री दुर्गा अराधना मंदिर में माता के आभूषण चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ दिनों पहले भी चोरों ने इसी मंदिर में हाथ साफ किया था। अब 15 दिन बाद फिर से इस मंदिर से आभूषण की चोरी हुई है।
मंदिर में माता के आभूषण चोरी
वीडियो में देखें चोरी की घटना
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक चोर मंदिर बीती रात को मंदिर में घुस आया। जिसके बाद उसने माता की मूर्ति पर चढ़े महंगे आभूषण चुरा लिए और वहां से फरार हो गया। इसी मंदिर में 19 जून को भी चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद इस मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया था।
ये भी पढ़ें - Deoghar News: देवघर में पुराना मकान धंसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही इससे स्थानीय पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
