Patna: अवैध रेत खनन और जबरन वसूली के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद

पटना के बिहटा में पुलिस ने अवैध रेत खनन और वसूली में शामिल संजय सिंह गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एके-47 राइफल और 160 कारतूस बरामद हुए। छापेमारी के दौरान गोलीबारी भी हुई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के बाहरी इलाके बिहटा में रविवार को पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान अवैध रेत खनन एवं जबरन वसूली में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन व्यक्तियों को उनके पास से एक एके-47 राइफल एवं कारतूस जब्त होने के बाद गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

bihta ak 47 recovered patna news

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति संजय सिंह गिरोह के सदस्य हैं और वे सोन नदी के पास अमनाबाद इलाके में अवैध रेत खनन और जबरन वसूली में शामिल थे। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के. शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने अमनाबाद इलाके में छापेमारी की। पुलिसकर्मियों को देखते ही संजय सिंह गिरोह के सदस्य नावों पर सवार होकर भागने लगे और पुलिस पर गोलीबारी भी की। पुलिस ने भी एक नाव से उनका पीछा किया। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नियंत्रित गोलीबारी की।

End of Feed