Patna: BJP की पूर्व विधायक आशा सिन्हा और बेटे पर हमला, गाड़ी में आए युवकों ने की सहजानंद सिन्हा की जमकर पिटाई, चार लोग हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित रूपसपुर इलाके में दानापुर से पूर्व बीजेपी विधायक आशा सिन्हा और उनके पुत्र पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने आशा सिन्हा के बेटे की जमकर पिटाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दानापुर से बीजेपी के पूर्व विधायक आशा सिन्हा और उनके पुत्र सहजानंद सिन्हा पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सहजानंद सिन्हा घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजधानी पटना के बेली रोड स्थित रूपसपुर इलाके की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा और उनके पुत्र सहजानंद सिन्हा के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी को एक अन्य गाड़ी से धक्का मारा गया। गाड़ी के रुकने के बाद दूसरी गाड़ी में सवार युवक बाहर निकलने और पूर्व विधायक आशा सिन्हा के पुत्र सहजानंद सिन्हा के साथ मारपीट की गई। बेटे के साथ हो रही मारपीट को देख जैसे ही युवकों को समझाने के लिए आशा सिन्हा नीचे उतरी, तो बदमाश लड़कों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में मौके पर 10 से 15 अन्य युवक पहुंचे और आशा सिन्हा के पुत्र की जमकर पिटाई की।

End of Feed