पटना के वेटनरी कॉलेज में फायरिंग, छात्र को लगी गोली

बिहार की राजधानी पटना स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस में फायरिंग होने से एक छात्र घायल हो गया है। फायरिंग किसने और क्यों की अभी तक कारण पता नहीं चल सका है।

पटना : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस बार वेटनरी कॉलेज कैंपस में गोलीबारी होने की सूचना है। यहां एक छात्र को गोली लगी है। साथी उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले गए हैं। फिलहाल, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

crime

(सांकेतिक फोटो -साभार- टाइम्स नाउ नवभारत )

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 2 से 4 दिन पहले कुछ लड़कों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, झगड़े के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार को मयंक दोस्तों के वेटरनरी कॉलेज स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के ग्राउंड में आए और कैंपस में घुसते ही फायरिंग करने लगे। इसी दौरान मयंक को गोली लग गई। आनन-फानन में वहां से आकर उसे डॉक्टर के पास ले गए।

End of Feed