Muzaffarpur News: जदयू नेता के घर पर चलीं अंधाधुंध गोलियां, बाल-बाल बची जान

मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी इलाके में जदयू नेता के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जदयू नेता और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं।

Muzaffarpur Firing: रविवार की रात मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने जदयू नेता पप्पू सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। बाइक सवार बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। एक सीसीटीवी फुटेज में वो भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से करीब आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं।

muzaffarpur firing

जदयू नेता पप्पू सिंह के घर हुई फायरिंग

क्या है मामला

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी इलाके में रविवार की रात करीब नौ बजे जब राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर पहुंचे, उसके तुरंत बाद घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके भागने में कामयाब रहे। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग छह खोखे बरामद किए हैं।

End of Feed