Patna News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट से मशहूर गीतकार ब्रजकिशोर दुबे का शव मिला है। पुलिस ने शव को संदिग्ध अवस्था में कब्जे में लिया है। ब्रजकिशोर दुबे के हाथ और पैर बंधे थे और उनका सिर पानी में भरी बाल्टी में डूबा हुआ था। गीतकार के दामाद एवं बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे इंजीनियर मनिंद्र मिश्रा का कहना है कि, उनके ससुर की हत्या की गई है। मेरे ससुर हर चीज से संपन्न थे, वो आत्महत्या क्यों करेंगे। मनिंद्र ने कहा कि, अभी ब्रजकिशोर कई फिल्मों के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पाटलिपुत्र पुलिस का कहना है कि, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
गीताकर ब्रजकिशोर की मौत, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी जानकारी (फाइल फोटो)
