3 Idiots Real Life Incident: फर्जी डाक्टर ने वीडियो कॉल से देखकर किया गर्भवती का ऑपरेशन, महिला की मौत के बाद फरार

बिहार के रोहतास में एक फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर ऑपरेशन कर गर्भवती महिला संगीता देवी की जान ले ली। डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई, हालांकि बच्चा बच गया। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

आपने आमिर खान की फिल्म 3 Idiots जरूर देखी होगी। फिल्म के एक सीन में वह जुगाड़ से वीडियो कॉल पर डॉक्टर बनी करीना कपूर से निर्देश लेकर मोना की डिलीवरी कराते हैं। यह फिल्मी सीन था और हीरो ने किया तो सफल भी रहा। बिहार के रोहतास में इसी तरह एक डॉक्टर ने असल जिंदगी का रेंचो बनने की कोशिश की और बेचारी महिला की मौत हो गई।

Deadbody

गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत

फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की जान चली गई। मृतक महिला, संगीता देवी, को प्रसव पीड़ा के कारण उनके परिजनों ने पीएमसी काराकाट में भर्ती कराया था। उनकी स्थिति गंभीर थी, जिसे देखते हुए पीएमसी के डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच एक आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला के परिजनों को गुमराह कर एक निजी क्लिनिक में ले गई।

End of Feed