Nalanda: दो गुटों के विवाद में चली गोली, दो बच्चों की मौत; 7 हिरासत में

बिहार के नालंदा जिले में दो गुटों में शुरू हुई झड़प इतनी बढ़ी कि गोली चल गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस गांव में कैंप लगाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nalanda Murder: नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत डुमरावां गांव में रविवार को दो गुटों के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच झड़प हुई और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इस हमले में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

nalanda double murder

दो गुटों की झड़प में दो बच्चों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

दो बच्चों को लगी गोली

मृतकों की पहचान अनु और हिमांशु के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार पहले बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आपस में भिड़ गए। गोलीबारी की घटना हुई जिसमें अनु और हिमांशु नाम के दो बच्चों को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed